फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आयुष आपके द्वार’ शिविर में 343 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आयुष आपके द्वार’ शिविर में 343 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन

देवरिया। ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को सदर विकास खंड के छत्रपति शिवाजी बालिका इंटर कॉलेज बांकी चौराहा पर निशुल्क योग और आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 343 मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें दवाएं दी गईं। सबसे अधिक मरीज नेत्र व पेट के रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडे ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद की दवाएं कारगर साबित हुईं। आरोग्य भारती और सेवा भारती की ओर से समय-समय पर ऐसे आयोजनों का करना स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कदम है। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन शैली तथा निरोग रहने की जानकारी चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आज पूरा विश्व योग और आयुर्वेद का लोहा मान रहा है। आरोग्य भारती आयुर्वेद विभाग की ओर से आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में ब्लॉकवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक शाहीन फातमा ने लोगों को निरोग रहने के लिए योग और प्राणायाम सिखाया। प्रशांत कुमार कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, सुरेश कुमार पांडे, मिर्जा जावेद, नीतू कुमारी, राजेश, पवन, चंदन, डॉ. पारुल सिंह, डॉ. कार्तिकेय, बबीता राय, पूजा पांडे, सीमा यादव, गोविंद कुमार कुशवाहा, रमन कुमार श्रीवास्तव, शिप्रा निषाद, आदित्य नाथ मिश्रा, दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, नवीन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें