फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिजिटल हाजिरी में लापरवाही पर 32 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नियमित रूप से अपलोड न करने के मामले में बुधवार को 32 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

समीक्षा में पता चला है कि ब्लॉक के कुल 136 परिषदीय विद्यालयों में से मात्र 104 विद्यालयों ने ही डिजिटल उपस्थिति दर्ज की है। बड़ी संख्या में विद्यालयों द्वारा अब तक उपस्थिति अपलोड नहीं की जा रही है।इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए ब सख्त निर्देश जारी किए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे शासन के आदेशों की अवहेलना,घोर लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बताया है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित प्रधानाध्यापक समयबद्ध तरीके से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं और कार्य में सुधार नहीं लाते हैं,तो वेतन बाधित करने सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व 31 जनवरी 2026 को भी सभी विद्यालयों को चेतावनी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया। इस कार्रवाई से लार ब्लॉक के शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है और अब सभी विद्यालयों पर डिजिटल उपस्थिति को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की डिजिटल उपस्थिति अपलोड करना सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है।
शासन के निर्देशों की अनदेखी और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है, वे निर्धारित समय में स्पष्टीकरण दें। अन्यथा उनके खिलाफ वेतन बाधित करने सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें