फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जा करने पहुंचे 32 लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि कब्जा करने पहुंचे 32 लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
विज्ञापन

लार/लार रोड। कुंडावल तारा गांव में सुबह फिल्मी स्टाइल में भूमि को कब्जा करने पहुंचे करीब चार दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर तांडव मचाया। तोड़फोड़ व टिन शेड उजाड़ने का विरोध करने पर हॉकी, डंडा, लाठी से लैस अराजक तत्व ग्रामीणों पर टूट पड़े और मारपीट कर आधा दर्जन ग्रामीणों को घायल कर दिया। ग्रामीणों के उग्र होने पर हमलावरों के एक मकान में छिप गए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। ग्रामीणों मकान को घेर कर गेट बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 32 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने सभी से बारी-बारी से पूछताछ की। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है।
लार थाना क्षेत्र के कुंडावल तारा गांव में लालबाबू तिवारी और सुरेश मिश्रा के घर के बीच डेढ़ डिस्मिल पट्टे की भूमि है। टिन शेड डाल कर लालबाबू तिवारी अपने पशुओं को चारा खिलाते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार मामला तहसील तक पहुंचा, लेकिन समाधान नहीं हो सका। शुक्रवार को सुरेश तिवारी की तरफ से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से हॉकी, लाठी-डंडा से लैस चार दर्जन से अधिक लोग बाइक पर सवार होकर फिल्मी अंदाज में पहुंचे और अचानक तोड़फोड़ करते हुए विवादित भूमि से टीन शेड गिराने लगे। आवाज सुन कर सुरेश तिवारी के परिजनों के विरोध करने पर पिटाई कर दी। चीख-पुकार की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों पर भी अराजकतत्वों ने हमला कर दिय, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। ग्रामीणों का उग्र तेवर देख हमलावर सुरेश के मकान में घुस गए और छत से पथराव करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने मकान का मुख्य गेट बंद कर दिया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए अराजकतत्वों ने फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस मकान से 32 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी डेढ़ डिस्मिल भूमि को कब्जा कराना चाहते थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात
लार। कुंडावल तारा गांव में घटना को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एहतियात के तौर पर डेढ़ सेक्सन पीएसी तैनात की गई है। पुलिस गांव में आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखे है। कोई अप्रिय घटना न हो इसे लेकर गांव में भ्रमण कर रही है।
पैरवी में गए अभिभावकों को सीओ ने खदेड़ा
लार। विवाद के बाद हिरासत में लिए युवकों के अभिभावक थाने पर पहुंचे। इसे लेकर थाना गेट पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच एक अभिभावक पहुंचे और अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए छोड़ने की बात सीओ से कही। सीओ ने अभिभावक से कहा कि आप पिता हैं, लेकिन पता नहीं कि आपका बेटा कहा है और क्या कर रहा है। यह कह थाने से खदेड़ दिया। सीओ का तल्ख़ तेवर देख थाना गेट पर भीड़ धीरे से खिसक ली।
विज्ञापन

सूचना के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस
लार। कुंडावल तारा में घटना की सूचना ग्रामीणों ने दस बजे पुलिस को फोन पर दी। आरोप है कि पुलिस ने इसे हल्के में लिया। इसी बीच अराजकतत्वों ने जमकर तांडव मचाया। दोबारा सूचना पर करीब एक बजे पुलिस पहुंची। सीओ ने साहस का परिचय दिया और पुलिस ने आरोपितों को मकान से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें