फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन


‘प्रधान के हत्यारों को बचा रही पुलिस’
लक्खू मोड़ पर धरना देकर पुलिस पर मामले में लीपापोती का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लार। मटियरा जगदीश के प्रधान सुनील यादव की हत्या के विरोध में नगर के लक्खू मोड़ पर बुधवार को लोगों ने धरना दिया। हत्या के करीब डेढ़ महीना बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।
धरने में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। वक्त बहुत दिया जा चुका है, अब हम चुप नहीं बैठेंगे। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा है। डेढ़ माह बाद भी फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार न करना इसका प्रमाण है। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। प्रधान की हत्या करने वाले नामजद आरोपी खुले में घूम रहे हैं। घटना में शामिल शूटरों को भी पुलिस नहीं पकड़ सकी। पूरे मामले में पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर सीओ सलेमपुर सीताराम के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस तैनात रही। इस दौरान रामनरायन यादव, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, सुरेश यादव, रामप्रकाश यादव, निर्भय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह, रंजना भारती, धर्मेंद्र सोलंकी, संजय भारती, उदयभान उपाध्याय, अशोक यादव, शेषनाथ भाई आदि मौजूद रहे। मंच पर प्रधान की पत्नी सीमा यादव समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुनील यादव की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक
लार। प्रधान व सपा नेता सुनील यादव की पत्नी को न्याय दिलाने के लिए सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा था। इसमें हत्यारों की गिरफ़्तारी सहित आर्थिक मदद की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा में मामला उठाने की बात कहते हुए पार्टी कोष से सहायता राशि देने का आश्वासन दिया था। बुधवार को हुए धरना में सपा नेता ओपी यादव ने मृतक प्रधान सुनील यादव की पत्नी सीमा यादव को दो लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन


घटना का खुलासा नहीं होने पर करूंगी अनशन: सीमा यादव
लार। प्रधान सुनील यादव की पत्नी सीमा यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन हत्यारों को बचा रही है। इस मामले पर पर्दा डाल रही है। अगर तीन मार्च तक हत्या का खुलासा पुलिस नहीं करती है तो अनशन करूंगी। साथ में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश यादव, निर्भय यादव, अरुण यादव, ब्रजेश यादव ने कहा कि हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर थाना गेट पर अनशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें