फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘56 इंच का सीना है, सिर उठाकर जीना है’

विज्ञापन
भारत के एयर स्ट्राइक पर शहर के सुभाष चौक पर नगर स्वर्णकार संघ ने खुशी का इजाहर किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया में भारतीय वायु सेना की शौर्य गाथा का गुणगान होता रहा। फेसबुक और ट्वीटर पर चारों तरफ बस इसी की चर्चा रही। कोई सेना के वीर जवानों को सलाम कर रहा था तो कोई पीएम नरेंद्र मोदी के कड़े फैसले की सराहना करता रहा। रोचक कमेंट भी खूब देखने-सुनने को मिले।
विज्ञापन

फेसबुक पर शहर के व्यापारी यशवीर सिंह ने लिखा है कि हम भारतवासी 12 दिनों तक शोक मनाते हैं, फिर काम पर लग जाते हैं। एक अन्य पोस्ट में आशीष शुक्ला ने लिखा है कि यह 56 इंच का सीना है, सिर उठाकर जीना है। एक घंटे में ही इसे 124 से अधिक लाइक मिल चुके थे। तेज बहादुर पाल ने पोस्ट किया कि मंगलवार को मंगल वार। बरहज के विश्वजीत सिंह का भी कमेंट चर्चा में रहा। उन्होंने लिखा कि 12 दिन बाद 12 विमान तीन बजकर 29 मिनट, हैं न 56 इंच। पथरदेवा के अमित राव ने इंडियन आर्मी को सैल्यूट करते हुए लिखा कि चुनाव रोको, आतंकियों को ठोको। डॉ. सुशील सागर ने शायरी के रुप में सेना के शौर्य को सलाम करते हुए लिखा कि ‘घर में घुसकर मार गिराया आतंकी जल्लादों को, सारा भारत नमन कर रहा अपने वीर जवानों को’। पाकिस्तान की खिंचाई करते कई चुटीले पोस्ट की भी चर्चा रही। कैलाश त्रिपाठी ने एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी मीडिया का हवाला देते हुए लिखा था कि मोदी ने धोखा दिया, उन्होंने आर्मी को खुली छूट दी थी, फिर ये एयरफोर्स कहां से आ गई। स्वच्छता अभियान से जुड़े सर्वेश कुमार की पोस्ट ‘स्वच्छ भारत अभियान, पहुंचा पाकिस्तान’ को भी लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें