पाइप लाइन बिछाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
कहा: सर्किल रेट का चार गुना मिलने पर ही देंगे जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। किसानों की जमीन बिना फसल मुआवजा के अधिग्रहित करने को लेकर ग्रामीणों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसमें घटैला गाजी, फारा भदवरवा, बड़हरा, कुसमावेलवा, रामपुर आदि गांवों के लोग शामिल रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अरविंद सिंह ने कहा कि इंडियन ऑयल के अधिकारी किसानों की जमीन औने-पौने दामों में हड़पना चाहते हैं। नियम कानून का हवाला देकर किसानों को सर्किल रेट से भी कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसान अपनी जमीन का मोल अच्छी तरह जानते हैं। जब तक हमारे जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना नहीं मिलता तब तक हम अपनी जमीन किसी को नहीं देंगे। इंडियन ऑयल के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान रामप्रवेश, दिलीप, रामानंद, नवीर, नरेंद्र रामभरोसा, काशी तिवारी, सुरेश सिंह, मारकंडेय, गुड्डू सिंह, प्रेमचंद्र, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।