- पटनवा पुल के बाद शनिवार की शाम हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारख़ाना। क्षेत्र के पटनवा पुल के निकट देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार की शाम टैंकर की चपेट आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पड़री निवासी रंगीला उर्फ रवींद्र (30) पुत्र छेदी कुशवाहा कंचनपुर चौराहे पर एक स्टूडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता था। शनिवार को कंचनपुर निवासी हासन (28) पुत्र दीनइस्लाम के साथ बाइक से किसी काम से देवरिया गए थे। शाम को लौटते समय पटनवा पुल के पास कसया की तरफ से आ रही तेज गति से एक टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसें में रवींद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि हासन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग जब तक पहुंचते टैंकर चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।