फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाई टेबल-कुर्सी, बच्चों के साथ दरी पर बैठे डीएम

विज्ञापन
राजकीय इण्टर कालेज के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी अमित किशोर ने जमीन पर बैठ कर छात्रो को जानाकरी दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस का शुभारंभ डीएम अमित किशोर ने किया। बच्चों के साथ दरी पर बैठे डीएम ने उन्हें पढ़ाई के कई टिप्स दिए। डीएम को अपने बीच पाकर बच्चे भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर ने कहा कि स्वस्थ बच्चे देश के भविष्य हैं। वह स्वस्थ रहेंगे तो देश मजबूत होगा। इसलिए बच्चों को निरोग व बीमारियों से मुक्त रखने की जरूरत है। कृमि की दवा का खुराक छह माह में एक बार जरूर लेना चाहिए। इससे आंत में रहने वाले जीवाणु समाप्त हो जाते हैं। शरीर में खून की कमी नहीं होती है और बीमारियों से मुक्ति मिलती है। बताया गया कि यह दवा 19 वर्ष तक के बच्चों को सेवन कराई जाएगी। इस अभियान में जो लोग छूट जाएंगे। उन्हें 17 अगस्त को दवा की खुराक दी जाएगी। सीएमओ डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य पीके शर्मा, एसीएमओ डॉ. डीवी शाही, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सुरेन्द्र सिंह, डीपीएम राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें