फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार का निर्माण करा रहा बदमाश पुलिस को देख भागा

Sun, 05 Aug 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोड से उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ठग गिरोह का सरगना और वांछित चल रहे बदमाश के मकान की दीवार प्रशासन ने फिर ढहा दिया। पुलिस को देख बदमाश भाग निकला। इसके अलावा सिविल लाइन में कब्रिस्तान के पास नाले पर चल रही दुकानों को भी खाली कराया। पूर्व में भी बदमाश के मकान को प्रशासन ने तोड़वाया था।
विज्ञापन

डीएम आवास के पीछे अवैध तरीके से कई परिवार के लोग अस्थाई निर्माण कराकर गुजर-बजर कर रहे हैं। इसमें एक मनोज कुमार की मकान है, जो टप्पेबाजी और जालसाजी की घटना को अंजाम देता है। उस पर कई मुकदमें भी कोतवाली में दर्ज हैं। चार दिन पूर्व पुलिस व प्रशासन ने बदमाश के मकान को तोड़वा दिया। इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। अचानक अतिक्रमण खाली कराने गई प्रशासन ने जमीन को खाली करने के लिए एक सप्ताह का वक्त दे दिया।
पुन: बदमाश रविवार को क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण करा रहा था। एसडीएम सदर रामकेश यादव और सीओ सिटी पहुंचे तो बदमाश भाग निकला। सीओ ने बदमाश की दीवार को पुन: तोड़वा दिया। इसके अलावा कब्रिस्तान के पास नाले पर पटरी रखकर दुकान चला रहे लोगों को हटवाया गया। इस बाबत सीओ सिटी ने बताया कि बदमाश पुन: दीवार चलवा रहा था। इसे तोड़ा गया और सिविल लाइन के नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें