फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रगृहस्थी का लाभ रहे 64 हजार अपात्रों का राशन कार्ड कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
64 हजार अपात्र खा रहे थे राशन
विज्ञापन


आधार कार्ड की फीडिंग के दौरान पकड़ी गई गड़बड़ी
31 जुलाई तक थी आधार कार्ड फीड कराने की तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राशन कार्ड की सूची में 64 हजार लोग अपात्र मिले हैं। पात्र गृहस्थी परिवारों की सूची मेें गलत ढंग से नाम शामिल कराकर यह लोग लंबे समय से राशन-तेल का लाभ ले रहे थे। आधार फीडिंग के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ में आई है। सभी अपात्रों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। आधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द ही नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
शासन ने अभियान चलाकर 31 जुलाई तक सभी राशन कार्ड यूनिटों को आधार से जोड़ने का निर्देश दिया था। कोटेदारों और ग्राम प्रधानों के माध्यम से राशन लेने वाले लोगों का आधार कार्ड जोड़ा गया। पात्र गृहस्थी योजना का लाभ ले रहे 64 हजार लोग अपात्र मिले हैं। इनका राशन कार्ड निरस्त किया गया है। विभाग को जब तक इसकी जानकारी हुई, तब तक करोड़ों रुपये का राशन अपात्र डकार चुके थे। सर्वाधिक अपात्र लोग नगरीय क्षेत्र में मिले हैं, जो आधार नहीं फीड कराए और संपन्न होने के बावजूद पात्र गृहस्थी योजना का लाभ ले रहे थे। पूर्ति विभाग अभी तक 99 फीसदी मुखिया और 98 फीसदी यूनिट आधार कार्ड से जोड़ चुका है। राशन कार्ड में शामिल लोग, जो वंचित हो गए है उनका आधार कार्ड अभी भी जोड़ा जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 64 हजार लोग जिले में अपात्र मिले, जो राशन ले रहे थे। इनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। आधार कार्ड की फीडिंग 98 फीसदी पूरी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंचित पात्रों को पात्र गृहस्थी का मिला लाभ
जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक 4.2 लाख और अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 1.56 लाख है। इसके पूर्व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों की संख्या अधिक थी। अभियान में वंचित पात्रों को इसका लाभ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें