फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ध-धूकर जलने लगा तार, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
खुखुंदू कस्बे में विद्युत पोल पर धूधू कर जलता विद्युत तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े तार शनिवार की दोपहर धू-धूकर जलने लगे। अचानक इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना देने के लिए लोग फोन करते रहे लेकिन बिजली निगम की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में एक प्राइवेट लाइनमैन ने उपकेंद्र पर पर पहुंचकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद पानी से आग बुझाया गया।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल मोड़ के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। कस्बा सहित आसपास के गांव की आपूर्ति की जाती है। तार जर्जर होने से आए दिन फाल्ट हो रहा है। संयोग अच्छा रहा कि हर बार घटना रात में हुई। जिससे जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई। शनिवार की दोपहर विद्युत आपूर्ति के दौरान तार धू-धूकर जलने लगा। आसपास के लोगों ने सड़क के दोनों पटरियों पर खड़ा होकर आवागमन को रोका। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत तार में आग लगने से आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद आवागमन चालू हुआ। जेई अवधेश कुमार ने कहा कि कस्बे का मामला है। किसी ने अब तक अवगत नहीं कराया था। जल्द ही जर्जर तार को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें