फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के प्रतीक थे नागा बाबा: विजय

विज्ञापन
रामपुर कारखाना में नागाबाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव ने कहा कि नागा बाबा आस्था के प्रतीक थे। इसका उदाहरण है कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब है। व्यक्ति के कर्मों से उसकी पहचान बनती है। उनकी हत्या के बाद पूरा जवार रो पड़ा था।
विज्ञापन

यादव मंगलवार को पटनवा पुल स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित सत्यनाम दास उर्फ नागा बाबा की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को ओपी यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला यादव, ओमप्रकाश यादव, मुन्ना यादव, कमलेश पांडेय, बैजनाथ मिश्र ने संबोधित किया। इस दौरान मंदिर समिति की तरफ से गरीब-असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना यादव ने कहा कि नागा बाबा के हत्यारों को सजा दिलवाना ही लक्ष्य है। इस दौरान धर्मेंद्र सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान रामप्रकाश यादव, रामरक्षा शर्मा, रमाशंकर यादव, उमाशंकर लाल, दिनेश गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें