सदर तहसील में वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एसपी और वकीलों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को नाराज वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी के तबादले तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि एसपी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। वकीलों पर फर्जी केस दर्ज करा दबाव बनाना चाहते हैं। लेकिन यह संभव नहीं है। वकील न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान समेत दो लोगों पर दर्ज किया गया केस वापस किया जाए। वकील के घर में घुसकर तोड़ फोड़ और विरोध पर पिटाई करने वाले पुलिस वालों कार्रवाई हो। वकीलों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि एसपी के तबादले नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। खाकी के गुमान में पुलिस वाले लाठी के बल पर वकीलों का जुबान बंद कराना चाहते है। इस दौरान मनोज सिंह, सुशील, बृजबांके तिवारी, मनोज सिंह, सुशील कुमार मिश्र, राधाकृष्ण आदि मौजूद रहे।
बवाल बढ़ने की वजह
संपूर्ण तहसील दिवस में शिकायत लेकर डीएम सुजीत कुमार से मिलने गए वकीलों से एसपी उलझ गए। इसको लेकर कहासुनी हो गई। एसपी ने वकीलों पर केस दर्ज करा दिया। विरोध करने पर नर्वदा चौहान के बेटे पर भी मुकदमा दर्ज हो गया। इसको लेकर विरोध चल रहा है।