फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर युवती की मांग में सिंदूर भरने वाला शिक्षक हिरासत में

विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
देवरिया। फेसबुक से फोटो चुराकर सोशल मीडिया में वॉयरल कर बदनाम करने वाले शिक्षक को सदर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शिक्षक हाटा स्थित एक विद्यालय में शिक्षक है। इसके बाद युवती और उसके परिवारवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

साकेतनगर की रहने वाली एक युवती का फेसबुक पर एकाउंट है। एक शख्स ने फ़ेसबुक अकाउंट से फ़ोटो चुरा लिया। उसे एडिट कर मांग में सिंदूर भरकर सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने लगा। आरोपी युवती के सभी संबंधियों को लगातार मैसेज भेजकर उसे अपनी पत्नी बताता था। इससे युवती के परिवार सहित सभी दोस्त और रिश्तेदार परेशान हो गए। युवती ने दो बार इसकी शिकायत महिला पावर हेल्पलाइन 1090 पर भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती के परिवारवालों ने महिला सुरक्षा मुहिम के कोऑर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। उन्होंने एसपी राकेश शंकर को पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सर्विलांस सेल प्रभारी अनिल यादव और गरुणपार चौकी प्रभारी अश्वनी तिवारी ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई। शुक्रवार को हाटा स्थित विद्यालय से शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें