देवरिया। पुलिस ने जनपद के बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी के निर्देश पर 18 शातिर बदमाशों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस की मानें तो ये बदमाश है। इनकी दबंगई से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त रहता है।
बुधवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने लार थाना के डुमरी गांव निवासी बृजेश, लार नगर चौक निवासी रणधीर उर्फ शिवम सिंह, बरडिहा परशुराम गांव निवासी बच्चा चौहान, कौसड़ गांव निवासी बृजेेश राजभर, दीनानाथ राजभर, सोनू, मटियरा जगदीश गांव निवासी जसवंत सिंह, लालजी, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग गांव निवासी रामसिंहासन, इंद्रासन, देवीसर, सुग्रीव, अर्जुन, बरईटोला निवासी तारकेश्वर, मोहन, टिकुलिहा निवासी धर्मेन्द्र मौर्य, कोइलगड़हा निवासी रामू, रनिहवा निवासी सुनील पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई किया है। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि क्षेत्रीय बदमाशों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई हुई है।