फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनियोजित तरीके से दुकानदार का हुआ कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद दीक्षित
विज्ञापन

भटनी। दुकानदार झब्बू प्रसाद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। घर पर भोजन करने के बाद बैठे दुकानदार के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारा गधा पड़ोसी के फसल को नुकसान कर रहा है। इसके बाद वह घरवालों से दुकान पर सोने जाने की बात कह चला गया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने उसका मोबाइल गायब कर दिया है, जो पुलिस की पड़ताल में महत्वपूर्ण होगा।
छपिया गांव का रहने वाला झब्बू प्रसाद काफी मिलनसार था। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह गांव के चौराहे पर कपड़ा प्रेस करता था। दुकान से घर की दूरी करीब 200 मीटर है। रोज रात को भोजन करने के बाद सोने के लिए दुकान पर चला जाता था। वहां पर एक गधा रखे था। दुकान से करीब 50 मीटर दूर झाड़ी में अल सुबह दुकानदार की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौका देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि खेत में हत्या के बाद लाश को सड़क के किनारे दुर्घटना का रूप देने के लिए झाड़ी में फेंका गया है। दुकानदार का गायब मोबाइल हत्या का राज खोलने में अहम माना जा रहा है। पुलिस संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से घर वालों में कोहराम
भटनी। झब्बू की हत्या के बाद घर वालों में कोहराम मचा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की मानें तो झब्बू व्यवहारिक था। रुपये नहीं होने पर भी जरूरत के हिसाब से लोगों का कपड़ा प्रेस कर देता था। गांव में किसी से विवाद भी नहीं था। उसके तीन बेटे हैं। दो दुबई में नौकरी कर रहे हैं। छोटा बेटा वीरेंद्र घर पर रहता है। हत्या के बाद घटना स्थल पहुंचे एसपी राकेश शंकर ने घरवालों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। एसपी ने ोहत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें