फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ जुटी। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मंदिरों और घरों में कलश की स्थापना की गई। जिले की सभी प्रमुख मंदिरों में माता रानी का दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दिखीं। पुलिस और प्रशासन की तरफ से मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हाथ में पूजन सामग्री से भरी थाली लेकर महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां और बुजुर्ग दर्शन करने के लिए लाइन में नजर आए।
विज्ञापन

देवरही मंदिर, गरुणपार काली मंदिर, राघवनगर दुर्गा मंदिर, देवरिया खास काली मंदिर, अगस्तपार दुर्गा मंदिर, अमेठी माता मंदिर, छेरिहवा काली मंदिर, अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, रामगुलाम टोला काली मंदिर, बांस देवरिया काली मंदिर, रुच्चापार दुर्गा मंदिर, इंदूपुर काली मंदिर, बघौचघाट इलाके के हीरमती भवानी धूस देवरिया, जय मां सिंहवाहिनी मंदिर सिधांवे, खुखुंदू के अतहर दुर्मा मंदिर, खुखुंदू दुर्गा मंदिर, खिरसर काली मंदिर, परसिया मिश्र दुर्गा मंदिर, कियारे की भगवती आदि मंदिरों पर मां के पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शहर के सभी देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें