फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए मुनीब को मारी चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। शराब खरीदने के दौरान एक युवक ने मॉडल शॉप के मुनीम पर चाकू से वार कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल मुनीम को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अजय सिंह नगर के एक मॉडल शॉप की दुकान पर मुनीम का काम करता है। सोमवार की रात करीब 10 बजे एक युवक पहुंचा और शराब की मांग की। इस दौरान किसी बात को लेकर मुनीम से कहासुनी हो गई। यह बात युवक को नागवार लगी और मुनीम से उलझ गया। विवाद के दौरान युवक अचानक मुनीम को चाकू मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें