फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बांस देवरिया मोहल्ले के रहने वाले कांग्रेस नेता परवेज आलम ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर मिले सुसाइट नोट में एक भाजपा नेता की प्रताड़ना से आजिज आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। हालांकि इसे संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

काग्रेस कमेटी के महासचिव परवेज आलम पोस्टमार्टम चौराहे पर मीट की दुकान चलाते थे। परिवारवालों का कहना है कि गुरुवार की रात 11 बजे वह घर पहुंचे। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए जबकि उनकी पत्नी और बच्चे बाहर सो रहे थे। सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए परिवारवाले जगाने लगे, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा कि परवेज का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। सूचना मिलते ही मोहल्लेवालों की भीड़ जुट गई। मौके से एक सुसाइट नोट मिला है। इसमें परवेज ने पड़ोस के रहने वाले भाजपा नेता को आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि सुसाइट नोट की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें