फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घ्ज्ञाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से सहूलियत मिलेगी। दूसरे शहरों में दौड़ भाग से निजात मिल जाएगी। समय और रकम की भी बचत होगी। सिविललाइंस स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि डॉक्यूमेंट सत्यापन, बॉयोमैट्रिक और फोटोग्रॉफ्स के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि पासपोर्ट सेवा केंद्र 19 जुलाई से काम कर रहा है, लेकिन औपचारिक उद्घाटन नहीं हो सका था। केंद्रीय मंत्री ने आवेदक मैनुद्दीन अंसारी से फीडबैक लिया। उन्होंने युवाओं से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


समारोह में माहौल न बिगड़े, बाहर किए गए ग्राहक
देवरिया। प्रधान डाकघर में मंगलवार को कामकाज बाधित रहा। इसके चलते ग्राहक हलकान रहे। 11.15 बजे के बाद काउंटर पर काम शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने वाले थे। डाक महकमे ने कुछ ग्राहकों को परिसर से बाहर कर दिया। ताकि विभाग की कार्यप्रणाली की शिकायत कर डाक एजेंट को अंदर आने से मनाही थी। यूनिफॉर्म में कर्मचारी आकर्षक लग रहे थे। लबकनी गंगा-बरहज निवासी शत्रुघ्न प्रजापति 10.45 बजे चैनल गेट पर पहुंचा। एक कर्मचारी ने उसे रोक दिया। कहा कि तीन घंटे बाद आना। यह सुनते ही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हस्तक्षेप किया। मामला बिगड़ता देख कर्मचारी खिसक लिया। इसके बाद युवक अंदर पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें