रुद्रपुर। पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला कॉलेज के कैडेट्स ने गुरुवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर और गर्भगृह में सफाई की। उन्होंने मंदिर पर पूजा करने आए श्रद्धालुओं से सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सुभाषचंद बोस और रानी लक्ष्मीबाई की टोली मंदिर पर झांडू लेकर पहुंची। मंदिर, पोखरे और प्रतिमाओं की सफाई की। उन्होंने कहा कि गंदगी से वातावरण दूषित होने के अलावा दिमाग पर भी असर पड़ता है। दूषित वातावरण में लोग सकारात्मक बातें नहीं सोच पाते। ऐसे में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. शारदा राय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. केवी मिश्रा, आशा यादव, प्रीति सिंह, अखिलेश आदि मौजूद रहे।