फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में हुई। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि कोतवाली पुलिस क्रॉस केस दर्ज करने में माहिर हैं। एक अगस्त से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। संयोजक विशाल मिश्र ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने उप खंड कार्यालय में मारपीट की थी। तहरीर के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बजाए मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया। इससे पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

रामविलास मणि ने कहा कि गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है। इसे अविलंब वापस लिया जाए। अमित प्रताप सिंह ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी करें। ऐसा नहीं हुआ तो एक अगस्त से आंदोलन शुरू करेंगे। सच्चिदानंद शुक्ल ने एसडीओ और कर्मचारियों पर दर्ज केस को गलत बताया। इस दौरान चित्रसेन सिंह, जवाहर नाथ तिवारी, जेपी पांडेय, सुनील सिंह, धनंजय सिंह, इस्लाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें