फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में जली किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गुरुवार की सुबह रहस्यमय हालात में झुलस गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कड़सरवा गांव निवासी रामनरेश की 16 वर्षीय बेटी पूनम सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। पूनम के चिल्लाने पर परिवार और आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। आनन-फानन में चार पहिया वाहन बुलाकर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों का कहना है कि पूनम खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गई थी। परिवार में किसी से कोई विवाद नहीं था। रोज की तरह वह खाना ही बना रही थी। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें