फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को सबक सिखाए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है। राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने केंद्र सरकार से आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की है। कहा कि लोगों की सहन शक्ति की सरकार परीक्षा न ले। अब गीदड़ भभकी से काम नहीं चलने वाला है। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। सपा नेता व्यास यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आतंकियों के हमले में मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के ऊपर आतंकी हमले लगातार हो रहे हैं। आए दिन सैनिक शहीद हो रहे हैं। केंद्र सरकार आतंकियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। इस दौरान पवन कुशवाहा, उमाशंकर यादव, जगदीश यादव, कैलाश पहलवान आदि मौजूद रहे। उधर, आचार्य व्यास मिश्र स्मृति महोत्सव समिति की बैठक भीखमपुर रोड स्थित कार्यालय पर हुई। संरक्षक पं. रामचंद्र मिश्र ने कहा कि अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला कायरता की निशानी है। केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सदस्यों ने आतंक हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान रामचंद्र मिश्र, पवन मिश्र, सोनू सिंह, वैभव मिश्र, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें