फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में एक फिट बढ़ा घाघरा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तीन दिनों से हो रही बारिश से राप्ती और घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में करीब एक फीट की वृद्धि हुई है। नेपाल की ओर से पानी नहीं छोड़ने के बावजूद बारिश के पानी से जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं। कपरवार के संगम तट से सरयू और राप्ती एक साथ घाघरा के रूप में बहती हैं। बारिश के दौरान घाघरा के प्रचंड रूप धर लेने से संगम तट पर कटान में तेजी आई है। नदी का जलस्तर चार जुलाई को 64.25 मीटर था। वर्तमान में 64.55 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से जहाज घाट की तीन सीढ़ी जद में आ गई है। भदिला अव्वल, कपरवार, कुरह परसियां, कटइलवा, गौरा आदि गांवों के किसान नदी को उफनाता देख खेतों के जलमग्न होने जैसी स्थिति को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें