देवरिया। यदि आप देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं तो सावधान रहिए। यहां एक पागल महिला का आतंक है। पागल महिला किसी पर भी पर डंडा चला देती है। जीआरपी और स्टेशन अधीक्षक एक-दूसरे का मामला बता रहे हैं। सीपीआरओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
सदर रेलवे स्टेशन पर एक पागल महिला का आतंक है। वह किसी भी यात्री को मारने लगती है। परिवार लेकर जाने वाले लोगों को इससे काफी दिक्कत होती है। बुधवार की रात नौ बजे पागल महिला रिजर्वेशन काउंटर के सामने सोए एक यात्री को डंडे से मारने लगी। कुछ लोगों ने बचाव का प्रयास किया तो उनको भी मारने के लिए दौड़ा ली। वहीं खड़ा एक सिपाही पहुंचा तो महिला ने उस पर डंडा चला दी। सिपाही ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी एसओ ने एक सिपाही तो भेजा जरूर, लेकिन वह अंदर से ही लौट गया। यात्रियों का कहना था कि यहां इस हालात से रोज गुजरना पड़ता है। कुछ लोगों ने जब जीआरपी एसओ से बात की तो उन्होंने इसे स्टेशन अधीक्षक का मामला बताया। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव का कहना है कि मामले की जांच कराएंगे। पागल महिला को अस्पताल भेजवाया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।