फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर पर छापा, पकड़ा गया टिकट दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। आरक्षण काउंटरों पर टिकट दलालों की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बरहज आरक्षण काउंटर पर छापामारी की। इससे कतार में मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। टीम ने एक टिकट दलाल को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग गया।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रेन से जाने के बजाए निजी वाहन से सुबह करीब आठ बजे सीआईबी और आरपीएफ की टीम बरहज पहुंच गई। सादे वर्दी में मौजूद आरपीएफ जवान आरक्षण काउंटर पर मंडराते रहे। इसके अलावा अन्य अफसर बाहर मौजूद थे। 10 बजे जब तत्काल टिकट निकलना शुरू हुआ तो पहले नंबर पर मौजूद टिकट दलाल बरहज थानाक्षेत्र के लवरछी गांव निवासी बलवंत यादव को दो कंफर्म टिकट मिल गया। इसके बाद काउंटर पर मौजूद रेलकर्मी ने सर्वर फेल होने की बात कह लोगों को लौटा दिया। संदेह के आधार पर टीम ने बलवंत को दबोच लिया, जबकि इसके इर्द गिर्द मौजूद दलाल भाग निकले। तलाशी के दौरान उसके पास देवरिया से लखनऊ और देवरिया से इलाहाबाद का कंफर्म टिकट मिला। टीम का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने टिकट की दलाली करने की बात स्वीकार की। दबिश देने में आरपीएफ के दरोगा अरविंद राय, दुर्गेश प्रसाद, पारसनाथ यादव, सुभाष चंद्र, सुनील यादव, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। सीआईबी टीम के प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें