बसपा प्रत्याशी समेत तीस लोगों पर मुकदमा
बरहज। विधानसभा बसपा प्रत्याशी विनय तिवारी उर्फ बंटी समेत 25-30 समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर शाम आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
दरोगा छोटेलाल ने बसपा प्रत्याशी, समर्थक अंकित, मुनिशंकर समेत 25-30 अज्ञात कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने एवं आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उधर, बसपा प्रत्याशी ने पुलिस पर बेवजह केस दर्ज करने की बात कही है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि एसआई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।