फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में बढ़े 882 संक्रमित, फिर भी जोखिम दरकिनार !

विज्ञापन
विज्ञापन
30 दिन में 882 संक्रमित मिले, फिर भी जान की परवाह नहीं
विज्ञापन

त्योहार में मुनाफे की चक्कर में लापरवाही बरत रहे अधिकतर दुकानदार
देवरिया। कोराना से बचाव को लेकर लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। कोरोना के लक्षणों को नजरअंदाज करना लोगों को भारी पड़ने लगा है। आंकड़ों पर गौर करें तो 30 दिन में 882 संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। बावजूद लोग बकरीद, रक्षा बंधन त्योहार के उमंग में सामाजिक दूरी भूलकर बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कई ऐसे लोग हैं, जिनके घर परिवार के लोग संक्रमित हैं बावजूद वह बाजार में घूमते नजर आ रहे हैं।
आंकड़ों पर गौर करें तो एक जुलाई को संक्रमितों की संख्या 219 थीं, लेकिन 30 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 1101 से अधिक की हो गई है। दुकानदार, अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यालय में बिना मास्क के ही बैठ रहे हैं। समारोहों में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। दो दिन के लॉकडाउन में भी लोग संयम नहीं बरत रहे है। त्योहारों की धूम कोरोना महामारी की सतर्कता के सामने कम पड़ गई है। जान बूझकर लोग अपने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे। इसकी वजह से बाजार में सजी दुकानों में लोगों की जमघट लग रही है। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन प्रचार-प्रसार करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर से लेकर गांव तक लोगों को जागरूक भी कर रही है, बावजूद लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते जिले में संक्रमितों की संख्या 1101 से अधिक हो गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी चिंतित है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। अगर समय रहते लोग नहीं चेते तो हालात काफी खतरनाक हो सकते हैं। संक्रमितों में सर्वाधिक युवकों की संख्या है, इसकी वजह इनकी खुद की लापरवाही बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि लोगों को बाहर के खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। बिना काम घर से न निकलें। सतर्कता ही कोरोना से बचाव है। नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर लगवाए गए हैं। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मानसिक रूप से बीमार बना रहा कोरोना
देवरिया। कोरोना काल से गुजर रहे लोग मानसिक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल मानसिक रोग विभाग की काउंसलर वर्षा सिंह ने बताया कि बचाव के साथ बेफ्रिक होकर लोग अपने कार्य में जुटे रहें। कोरोना को लेकर तनाव में रहने वालों की काउंसलिंग की जा रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता से ही इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है।
खुद की लापरवाही से हो रहे संक्रमित
देवरिया। आम लोगों के अलावा स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, रोडवेजकर्मी संक्रमित हो रहे हैं। 1101 संक्रमितों में 300 ऐसे संक्रमित हैं जो संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसकी वजह खुद की लापरवाही है। हालांकि जिले में संक्रमितों के ठीक होने का ग्राफ भी तेज है। एक माह में तकरीबन पांच लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल सील
भाटपाररानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा के प्रभारी चिकित्साधिकारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों समेत ब्लाक कार्यालय में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य सेवाओं को स्थगित करते हुए देर शाम पीएचसी को सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एक एएनएम वार्ड ब्वाय और प्रभारी चिकित्साधिकारी का सैंपल जांच के लिए गया था। चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोरखपुर में उनकी पत्नी डेंटल हॉस्पिटल चलाती हैं, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हम दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें