फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन चेकिंग के दौरान 30 पेटी देसी शराब बरामद

Sat, 27 Dec 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिहार जा रही एक मैजिक से 30 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव तथा कांस्टेबल मिठाईलाल शनिवार को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाबा ढाबा उकिना खास के पास एक वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 270 लीटर है। प्रारंभिक जांच में शराब को बिहार ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर थाना लार पर मुकदमा अपराध संख्या 473/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें