फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में 30 बीघे गेहूं की फसल राख

Sat, 08 Apr 2017 10:31 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लेखपाल से फसल क्षतिपूर्ति के लिए नाम दर्ज कराते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। आग में करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांववालों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह की जानकारी नहीं हो पाई है। एक गांव के नाराज लोगों ने चौकीदार और उसके बेटे की पिटाई कर दी। घायल पिता-पुत्र का इलाज लार सीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों गांव के लोगों में तनाव बढ़ गया।

लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव के उत्तर तरफ शनिवार को दिन में करीब तीन बजे गेहूं की फसल से आग की लपटें निकलने लगी। यह देख करजहा, इटहुरा मिश्र, रावतपार पांडेय गांव के लोग हाथ में अरहर का डंठल लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। पछुआ हवा के चलते आग तेजी से खेत में चारों तरफ फैल गई। करीब आधे घंटे में इटहुरा मिश्र गांव के गोपाल मिश्र, रामबहादुर मिश्र, मंशा सिंह, प्रदीप यादव, राजू मिश्र, राधेश्याम मिश्र, कौशल कुशवाहा, घनश्याम मणि तिवारी, रामनक्षत्र मिश्र, फकीर कुशवाहा, मोती चंद्र कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, धनंजय यादव कुंडौली गांव के प्रमोद सिंह, करजहा के गोपीचंद्र यादव का करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

अगलगी के दौरान पंपिंगसेट चालू करने को लेकर करजहा गांव के लोगों ने इटहुरा के चौकीदार प्रदीप यादव और उसके बेटे सुमित की पिटाई कर दी। मारपीट में चौकीदार का सिर फट गया। उसका इलाज सीएचसी पर हुआ। चौकीदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। आग बुझने के बाद फायर सर्विस का वाहन और पुलिसकर्मी पहुंचे। गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षतिपूर्ति रिपोर्ट तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें