फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चिलम की चिंगारी से 30 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 08 Apr 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोट़ो- गांव में प्रवेश कर रही आग को बुझाते ग्रामीणफोटो- आग से जलती हुई गेहूं की फसल,
विज्ञापन

भाटपार रानी थाना के ग्राम पकड़ी बाबू और पिपरहिया के बीच की घटना

घर में रखे सिलिंडर में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बाबू और पिपरहिया गांव के बीच रविवार की दोपहर दो बजे गांजा पीने वाली चिलम से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे पकड़ी बाबू के 20 किसानों की 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
आग तेज पछुआ हवा के चलते गांव में प्रवेश कर विपिन, लालजी, अक्षय, परशुराम के घरों में घुस गई, जिससे अक्षय लाल की गाय झुलस गई तथा परशुराम के घर रखे सिलिंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन की गाड़ी व आसपास के पंपिंग सेटों को चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। मौके पर एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार मिश्रीलाल, नायब तहसीलदार भागीरथी प्रसाद तथा सीओ एसपी सिंह ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम एक पेड़ के नीचे भूसा बनाने वाली मशीन के मजदूर गाड़ी रोक कर गांजा पी रहे थे। चिलम की आग वहीं फेंक दिए थे। इसकी चिंगारी से आग लग गई और गेहूं की फसल जलने लगी। इस घटना में पकड़ी बाबू के कृष्ण कुमार सिंह उर्फ टाइगर सिंह, गब्बर सिंह, श्याम बदन, शिव बहादुर,गब्बर सिंह, लाल बहादुर, राम नक्षत्र, लाल बहादुर, रमाशंकर, फेकू, प्रभाकर, दिवाकर ,रामप्रवेश, आरती देवी,ज्ञान ती देवी, मिश्रीलाल ,जगत नारायण, चंदन, दीपक, रूदल प्रसाद सहित 20 किसानों के लगभग 30 बीघा गेहूं की खड़ी फसल, खेतों में कुछ गेहूं के बंधे हुए बोझे, सरसों भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें