फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एकौना से मदनपुर तक 30 एकड़ फसल जली, देर से पहुंचा दमकल

Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एकौना के सरेह में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुटे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना/रुद्रपुर। बृहस्पतिवार की दोपहर गर्म पछुआ हवा के सहारे आग ने मदनपुर और एकौना थाना क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने विकराल आग का रूप धारण कर लिया।
आग की चपेट में आने से करीब 30 एकड़ गेहूं की खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं खेतों में भूसा बनाने के लिए पड़ा डंठल जलने से चारा पर संकट गहरा गया है। दोआबा में अग्निशमन का दस्ता देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। तहसील प्रशासन ने मौके का जायजा लिया। एकौना थाने के पास दोपहर में भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक घंटे बाद मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। पछुवा हवा के तेज झोंकों के बीच आग डंठल से होते हुए खेत में खड़ी गेहूं की फसल तक पहुंच गई। दोआबा में आग की लपटों को देख एकौना, नरायनपुर, जगदीशपुर, बहोरा, सरांव आदि गांव के लोग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

आग से जगदीशपुर और बहोरा के किसानों की करीब 20 एकड़ गेहूं की धूं-धूं कर जल गई। वहीं भूसा बनाने के लिए करीब 50 एकड़ की खेत में छोड़ा गया डंठल जलने से नष्ट हो गया। करीब दो घंटे के तक आग तीन किमी के दायरे में फसल और डंठल को जलाती रही।
आग पर ग्रामीणों के प्रयास से काबू पाया जा सका। देर से अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने रोक के बाद भी खेत में चल रही भूसा बनाने वाली मशीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उधर, नगर पंचायत मदनपुर और पौहरिया के बीच गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पौहरिया, गनियारी, केवटलिया और मदनपुर के किसानों की 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। खेत में डंठल जलने से पशुओं का चारा अधिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम हरिशंकर लाल और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। एकौना पुलिस ने एक भूसा बनाने वाली मशीन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें