फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिलरुआ में युवती की हत्या मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया

Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना स्थल से मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। समीपवर्ती बिहार प्रान्त के बिलरुआ गांव में प्रेमिका की हत्या और प्रेमी को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन संदिग्धों को उठाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घटना के वक्त मौके से मिली मोबाइल लोकेशन और कुछ दिन पूर्व युवती के भाई से विवाद की पुष्टि होने के बाद की है। पुलिस हिरासत में लिए तीनों संदिग्धों से घटना के समय मौके पर मौजूद होने का कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
भटनी थाने के सीमा से सटे बिहार प्रान्त के बिलरुआ गांव में झूठी शान को लेकर कुछ लोगों ने सोमवार की रात प्रेमी प्रमिका पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने प्रेमिका की गला काट कर हत्या कर दी। जबकि प्रेमी को चाकू से गले और पेट में कई वार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक का इलाज गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में पुलिस की मौजूदगी में चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद युवती का पीड़ित परिवार ऑनर किलिंग की संदेह में विजयीपुर थाने में बंद है तो युवक का परिवार इकलौते बेटे को बचाने के लिए अस्पताल में इलाज के अलावा मंदिरों में उसके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। वहीं, एसपी गोपालगंज के नेतृत्व में पुलिस भी घटना के पर्दाफाश के लिए लगातार प्रयास में जुटी है।
इसी क्रम में घटना स्थल से मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद पुलिस शक के आधार पर लोगों की धर-पकड़ में लगी है। जांच में वारदात स्थल से तीन संदिग्धों के मोबाइल नम्बर मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार की रात पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्त ने बताया कि बिलरुआ गांव में युवती की हत्या और युवक को जख्मी करने के छह आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर प्रकरण में केस दर्ज कर किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट में....
बलुआ अफगान व खोरीबारी बाजार में घटना के बाद प्रतिदिन होती है चर्चा
बिहार प्रान्त का बिलरुआ गांव भले बिहार सीमा में हो, लेकिन यहां के लोग यूपी के बलुआ अफगान और खोरीबारी बाजार में ही रहते हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई हो या जरूरत के सामान की खरीदारी बिलरुआ गांव के लोग भटनी इलाके में ही आते हैं। इसके अलावा बिलरुआ गांव के लोग दूध-दही की बिक्री व व्यवसाय भी भटनी क्षेत्र में करते हैं। ऐसे में गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती हत्या और युवक के जख्मी करने की चर्चा बलुआ अफगान और खोरीबारी बाजार में प्रतिदिन सुनने को मिल रही है। घटना से जुड़ी हर खबर पर बिहार के अलावा यूपी के लोगों की भी नजर है। लोग हत्या की घटना से हैरान है। मामले के खुलासे के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें