फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी समेत तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

विज्ञापन
रुद्रपुर सीएचसी को सैनिटाइज करती नगर पंचायत की टीम एलटी के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील करते - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
एलटी समेत तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
विज्ञापन

रुद्रपुर के स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत, घरवालों का भी लिया जाएगा सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रुद्रपुर सीएचसी के लैब टेक्नीशियन (एलटी) समेत तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में भर्ती कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 152 पहुंच गई है। संपर्क में रहने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल लिया जाएगा।
रुद्रपुर में कोरोना संदिग्धों के लिए सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। सीएचसी के 42 वर्षीय एलटी की ड्यूटी लगी थी। संक्रमण की आशंका पर एलटी कस्बे के आदर्श चौराहा स्थित अपने नये मकान में क्वारंटीन हो गया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका परिवार कस्बे के इमामबाड़ा चौराहा स्थित पुश्तैनी मकान में रहता है। इसके संपर्क में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी और परिवार के सदस्यों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीबाजार कस्बा के वार्ड संख्या 11 निवासी 24 वर्षीय युवक दिल्ली में अपनी बहन के घर रहकर तैयारी करता था। आठ जून को अपने नगर के 22 वर्षीय युवक के साथ ट्रेन से गोरखपुर आया। वहां से बस से घर पहुंचा। 11 जून को दोनों युवकों की सैंपलिंग जिला अस्पताल में हुई। सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन रहने की बात कहकर घर भेज दिया गया। 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि इसके साथ के युवक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। देसही देवरिया के ब्लॉक के रामपुर हीरामन गांव 26 वर्षीय युवक दिल्ली से नौ जून को ट्रेन से गोरखपुर आया। गोरखपुर से बस से देवरिया और देवरिया से टेंपो से घर गया। दिल्ली में ऑटो गैराज में मैकेनिक का काम करता है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 41 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 108 लोग ठीक हो गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रपुुर के सभी स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें