फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तीन लुटेरे पकड़े गए

Fri, 19 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 गौरीबाजार पुलिस ने लूट के मामले में तीन इंटरजोनल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बदमाश सुपारी लेकर हत्या करते हैं। कई वारदात में जेल जा चुके हैं। इनके पास से लूट की रकम, चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 15 फरवरी को गौरी बाजार के धतुरा खास में बदमाशों ने पिस्टल सटाकर कलेक्शन एजेंट शिवकुमार से 31 हजार रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिए थे। इस मामले में छानबीन के लिए सीओ रुद्रपुर डॉ.अजय कुमार सिंह, एसओ गौरीबाजार अनिल पांडेय को लगाया गया था।


शुक्रवार की दोपहर टीम ने गौरीबाजार शिवमंदिर के पास तीन युवकों को बाइक के साथ पकड़ा। उनके पास सेे पिस्टल के साथ आठ कारतूस, कट्टा के साथ दो कारतूस, तीन मोबाइल, सात हजार रुपये नकद बरामद हुआ। तीनों की पहचान मऊ, दोहरीघाट थानाक्षेत्र के रसूलपुर महुआबारी के विनित यादव, मोहम्मदाबाद गोहना थाने के सैदपुर निवासी इम्तियाज और बलिया, नगरा थाने के ढेकवारी के विनोद चौबे के रूप में हुई।
विज्ञापन


तीनों बदमाशों ने गौरीबाजार लूट की बात स्वीकार कर ली है। लूट में वादी का मोबाइल बरामद हो गया। बताया गया कि जिस बाइक से लूट किए थे, वह चोरी की थी। इम्तियाज सुपारी किलर है जिसके ऊपर कई केस दर्ज हैं। जबकि विनीत यादव लूट के मामले में जेल जा चुका है। लूट के मामले में रामश्रय फरार है। घटना में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल, तमंचा बरामद हो गया है। लूट मामले का पर्दाफाश करनेवाली टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें