फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डॉक्टर सहित तीन कर्मी मिले गैरहाजिर

Mon, 20 May 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जताई नाराजगी, कहा होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के दो स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को प्रभारी सीएमओ डाॅक्टर संजय गुप्ता ने निरीक्षण किया। इन केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य मेला में चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम, हेतिमपुर, देसही, नौतन हथियागढ़, समोगर, अमारी झांगा स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ था। देसही देवरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रविवार को प्रभारी सीएमओ डाॅक्टर संजय गुप्ता ने निरीक्षण किया। वहां तैनात चिकित्सक लाईकून निशा के अलावा कमलेश कुमार, अमरेश कुमार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने मौजूद कर्मियों से नाराजगी जताई। उसके बाद वह पिपरा दौला कदम सीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने मेले का जायजा लिया। मातहतों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अनुपस्थित पाए गए स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें