फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में तीन उर्वरक की दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
छापामारी में तीन उर्वरक की दुकानें निलंबित
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में दो तथा भाटपाररानी में एक दुकान निलंबित
चारों टीमों ने 35 दुकानों पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने चार टीमें गठित कीं। टीमों ने 35 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें 27 नमूने लिए गए। जबकि टीम ने अनियमितता पाए जाने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया तथा 11 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार व रुद्रपुर एसडीएम ने क्षेत्र में छापामार कर नमूने अधिग्रहीत किए। सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मोजम्मिल तथा एसडीएम सौरभ सिंह ने छापामारी कर नमूने लिए। उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कुमारी ईरम तथा एसडीएम सलेमपुर और बरहज ने छापामारा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा और एसडीएम भाटपाररानी ने मेसर्स मोतीलाल उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया। दुकान बंद करके विक्रेता भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दुकानों पर उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मोजम्मिल ने सिंह खाद बीज भंडार मदरसन वकीलगंज तथा गुप्ता खाद भंडार वकीलगंज का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें