फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

Sat, 29 Oct 2022 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

तीनों मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की 41 हजार रुपये दो तमंचा कारतूस व लूट में प्रयुक्त की गई बुलेट बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में तरकुलवा थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र, राममोहन सिंह, संजीव राय, कमलेश, विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
तरकुलवा पुलिस ने लूट कांड के आरोपियों को किया गिरफ्तार ।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के तरकुलवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई तीन लूट की घटनाओं का शुक्रवार को खुलासा किया है। लूट में शामिल तीन आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक एमआर के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहा व बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम तरकुलवा पुलिस को सूचना मिली कि तीन अपराधी एक बाइक पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए गढ़रामपुर चौराहे पर खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बाइक सवार तीनों बदमाश कुशीनगर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को चांदपुर चौराहे से पकड़ लिया। तीनों को पुलिस थाने लेकर आई। तलाशी लेने पर इनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। वहीं, लूट में शामिल बुलेट भी बरामद कर ली।

तीनों की पहचान साहिल उर्फ अज्जू अंसारी निवासी करमैनी कसया, प्रकाश कुमार प्रसाद बलियवा थाना पटहेरवा व सिकंदर अहमद करमैनी प्रेमवलिया थाना कसया कुशीनगर के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि तीनों ने थाना क्षेत्र में तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें 26 अक्तूबर को गढ़रामपुर में पेट्रोल पंप के पास एमआर शिवेश मिश्र निवासी सिंगरी थाना कोतवाली से असलहा के बल पर एक मोबाइल व एक आईपैड की लूट की थी।
विज्ञापन


वहीं, उसी जगह से 23 जून की रात में देवरिया उमानगर निवासी तेजपुंज त्रिपाठी से असलहा के बल पर रुपये लूट लिया था। इसके बाद लल्लन यादव निवासी रामपुर थाना बघौचघाट से थाना क्षेत्र के महुआवरी गांव के गांव के पास असलहा के बल पर रुपये की लूट की गई थी।

तीनों मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की 41 हजार रुपये दो तमंचा कारतूस व लूट में प्रयुक्त की गई बुलेट बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में तरकुलवा थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र, राममोहन सिंह, संजीव राय, कमलेश, विजय शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें