फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन बाइकें सीज, हमलावरों की तलाश जारी

Mon, 29 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन

खुखुंदू के एक गैरेज में पिटाई कर युवक का मुंह फोड़ने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। यहां के चौराहे पर एक मोटर गैरेज मजदूर की पिटाई और फिर थाना गेट पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मौके पर मिलीं तीनों बाइकों को सीज कर दिया है। पुलिस बाइकों के जरिए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालांकि, उधर दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र के संभ्रांत लोग समझौता कराने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि खुखुंदू क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी राज गौतम चौराहे पर एक मोटर गैरेज में काम करता है। शुक्रवार को वह घर से भोजन कर गैरेज पर काम करने पहुंचा। वहां किसी बाइक की धुलाई कर रहा था। तभी गैरेज पर तीन बाइकों पर सवार होकर तकरीबन दस युवक पहुंचे और उसे बात करने के बहाने बगल में बुलाए। मजदूर अभी कुछ समझ पाता, तब-तब बाइक सवार उसे मारने-पीटने लगे। एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उसके मुंह पर हमला कर मुंह फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोटिल युवक के शोर मचाने पर दुकानदार दौड़े, तब तक हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। दुबारा थाना गेट पर फिर हमलावरों ने पहुंचकर चोटिल राज को मारना शुरू किया, लेकिन वहां राज के परिजन आ धमके। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया था। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तीनों बाइकों को सीज कर दिया गया है। हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें