फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, रायफल बरामद

Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज के देईडीहा गांव में पुलिस के सामने फायरिंग के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक लाइसेंसी रायफल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के अलावा खुद भी 12 नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरहज, लवरछी निवासी राजित यादव का भट्ठा देईडिहां गांव में है। भट्ठा मालिक जमीन से मिट्टी निकलवा रहे थे। जिससे एक चकरोड़ भी प्रभावित हो  रहा था। देईडीहा गांव के सुधाकर उपाध्याय ने गुरुवार की सुबह मिट्टी  निकालने का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

सुधाकर  उपाध्याय ने पूरे मामले की जानकारी बरहज पुलिस को दे दी। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान चार से अधिक चार पहिया वाहन में सवार कई लोग  देईडीहा भट्ठा पर पहुंच गए और इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ से पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होती रही। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि एक पक्ष के राजित यादव, नागेेंद्र यादव और दूसरे पक्ष के सुधाकर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। ईंट भट्ठे से सेमी रायफल बरामद किया है।

पुलिस की तरफ से दर्ज कराए गए केस में राजीत यादव, नागेंद्र यादव, अमित, बाबूलाल, राजाराम, दिलीप पांडेय, राजकेश्वर, सुधाकर उपाध्याय, कमलाकर, प्रभाकर, विशंभर, टीपू तिवारी, अरविंद उपाध्याय को नामजद और 15-20 अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें