पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस पासिंग परेड के बाद खुशी का इजहार करते रिक्रूट।
पुलिस लाइंस में 299 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर मोहित अग्रवाल रहे। उन्होंने सभी को अनुशासन में रहने की बात कही। अपने संबोधन में पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने कहा कि इन नौजवानों ने अनुमान से ज्यादा दिखाया है। यह परेड नहीं सर्वोत्तम परेड है। इसमें प्रशिक्षणकर्ता की मेहनत और लगन झलक रही है।
रिक्रूट आरक्षियों को उनके जिम्मेदारियों का अहसास कराया।
इस परेड का प्रथम रिक्रूट कमांडर आरक्षी ईश्वरचंद्र ने कमांड बोलकर साथ के साथ के प्रशिक्षित नौजवानों का हौसला आफजाई किया। एसपी प्रभाकर चौधरी ने आरक्षियों से पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने की बात कहा। इस अवसर पर अशोक कुमार पांडेय, संजय कुमार त्रिपाठी, जवाहरलाल गुप्ता, शशांक शेखर राय समेत तमाम उपनिरीक्षक और अन्य कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।