फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जन आरोग्य मेले में आए 280 मरीज

Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार से संबद्ध पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को पूर्व की भांति मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए सर्दी-जुकाम बुखार, रक्तचाप बीपी, मधुमेह शुगर, चरणरोग सहित विभिन्न रोगों के कुल 280 मरीजों का उपचार किया गया। विकासखंड के बखरा, खैरटिया, असनहर, बनिअइनी एवं राम लक्षन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। इनमें से असनहर में 55, बखरा में 51, बनिअइनी में 53, खैरटिया में 65 तथा रामलक्षन में 56 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मेले में आई महिलाओं पुरुषों एवं बाल रोगियों को इसका लाभ मिला। असनहर में डॉ. अभ्युदय सिंह, बखरा में डॉ. एपीएन सिंह, खैरटिया में डाॅ. स्वरूपमा यादव, राम लक्षन में डॉ. अंजलि सिंह, बनिअइनी में डॉ. प्रदीप कुमार स्वास्थ्य कर्मियों फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मरीजों को आवश्यक परामर्श, चिकित्सा एवं उपचार प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें