फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जूनियर ओपन एथलेटिक्स के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन

Thu, 01 Oct 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार आयु वर्गों में हुआ ट्रायल
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग


देवरिया। 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जनपद के खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान जूनियर ओपन एथलेटिक्स के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
अंडर-20 बालक वर्ग में उमाशंकर का चयन 100 और 200 मीटर दौड़, निखिल चौहान का 1500 और 3000 मीटर, अंशु कुमार का 1500 मीटर, अभिषेक यादव का 3000 मीटर, नितिन यादव का 1500 मीटर, अभिषेक शर्मा का 400 मीटर और दुर्गेश कुशवाहा का 800 मीटर दौड़ के लिए हुआ।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वर्ग में शाहिद अंसारी का 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद, कृष चौहान का 200 व 400 मीटर दौड़ और शिवम प्रजापति का हेप्टाथलॉन के लिए चयन किया गया। वहीं अंडर-16 में अनूप कुशवाहा पेंटाथलॉन, चंदन यादव 600 मीटर दौड़ और सत्यम प्रजापति और किशन कुमार गोला फेंक स्पर्धा में चयनित हुए। अंडर-14 में असलम अंसारी ट्रायथलॉन ए, भीष्म यादव ट्रायथलॉन ए और शिवम कुमार ट्रायथलॉन बी के लिए चुने गए।
बालिका वर्ग के अंडर-20 में सृष्टि चौरसिया 5000 मीटर और नेहा कुमारी 1500 मीटर दौड़ में चयनित हुईं। अंडर-18 में सोनाली कुशवाहा पांच किलोमीटर वॉक रेस और आंचल गुप्ता 200 मीटर दौड़ में चयनित हुईं। अंडर-16 में राजनंदनी शर्मा और सुष्मिता का 60 मीटर दौड़, रजनी चौहान का लंबी कूद और रिद्धि यादव का गोला फेंक के लिए चयन हुआ। अंडर-14 में आराध्या सिंह ट्रायथलॉन ए, शिवाली सिंह ट्रायथलॉन बी और सलोनी ट्रायथलॉन सी में चयनित हुईं।
विज्ञापन

चयन ट्रायल में विश्वजीत यादव, कुमारी पूजा सिंह और सूर्य प्रकाश यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयनित खिलाड़ी चार और पांच अक्तूबर 2026 को गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव शिवानंद नायक, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश गोंड, एथलेटिक्स कोच पूजा, शालिनी, सत्येंद्र यादव, गिरीश सिंह, अशोक सिंह, विकास मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें