फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर माह लगभग 273 लीटर रीयूज्ड कुकिंग ऑयल किया जाएगा एकत्र

Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 13 खाद्य कारोबारियों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन


देवरिया। रीयूज्ड कुकिंग ऑयल को एकत्र कर उसे बायोडीजल बनाने वाली कंपनी को आपूर्ति किए जाने को लेकर खाद्य कारोबारियों की बैठक बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय में हुई। ग्रीन अराइस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अनिरुद्ध के साथ बैठक में 12 खाद्य कारोबारियों ने कंपनी का अनुबंध पत्र हस्ताक्षरित किया। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि हर महीने करीब 273 लीटर रीयूज्ड कुकिंग ऑयल एकत्र किया जाएगा। भविष्य में इस नेटवर्क को बढ़ाते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में भी एकत्र करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान सहायक खाद्य विनय कुमार सहाय, मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, होटल रेणुका इन, एसआरए ग्रीन हाइट्स, फ्लेवर्ड कैफे, तंदूरी फ्यूजन, अतुल मिष्ठान भंडार सलेमपुर एवं अन्य खाद्य कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें