देवरिया। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें चार कंपनियों ने 122 अभ्यर्थियों का चयन किया। उन्हें चयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला में 309 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शोभनाथ, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा, एमआईएस मैनेजर उपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य एवं प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक चयन प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को धन्यवाद और असफल अभ्यर्थियों को परिश्रम कर सफल होने की बात कही। मेला को सफल बनाने में सिद्दीकी, गौरव, अजेंश ,अमित, प्रभाकर आदि ने योगदान दिया।