देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 फरवरी को जिले में आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल का चयन शुक्रवार की देर शाम तक नहीं हो सका, जबकि समय दोपहर 2.10 बजे निर्धारित है। सीएम अखिलेश यादव एक मार्च को भी आएंगे। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।
26 फरवरी को लालू प्रसाद यादव पकड़ी वीरभद्र-देसही देवरिया में 12 बजे, बैकुंठपुर में 1.15 बजे और मईल चौराहे पर 2.15 बजे आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रुद्रपुर में 1.35 बजे, बंगरा बाजार में 2.25 बजे, बैकुंठपुर में 3.10 बजे और महुआबारी सलेमपुर में 3.56 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश 27 फरवरी को देवगांव इंटर कॉलेज में 11.20 बजे आएंगे।
एक मार्च को भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोबारा जिले में आएंगे। चार जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भटनी स्थित रेलवे ग्राउंड में 11.20 बजे, पथरदेवा स्थित एएनडी इंटर कॉलेज में 12.15 बजे, भाटपाररानी स्थित बीआरडी इंटर कॉलेज में एक बजे जबकि सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज में 1.45 बजे आएंगे।