फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच की जद में आए जिले के 27 और शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच की जद में आए जिले के 27 और शिक्षक
विज्ञापन

देवरिया। शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स ने जिले के 27 और शिक्षकों के प्रमाण पत्रों पर संदेह जताया है। तीन दिन पहले बीएसए कार्यालय आई जांच एजेंसी ने इन शिक्षकों की सूची दी है। साथ ही इनके संबंध में जरूरी सूचनाएं तलब की है। उम्मीद है कि फर्जी प्रमाण पत्रों पर कार्यरत इन शिक्षकों के खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
जिले के परिषदीय शिक्षकों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा कसता जा रहा है। एसटीएफ ने जिले के 27 संदिग्ध शिक्षकों की सूची बीएसए को उपलब्ध कराई है। इनके सत्यापन की तैयारी की जा रही है। मानव संपदा के जरिये यह मामले पकड़ में आए हैं। अंदेशा यह है कि एक नाम से दो लोग नौकरी कर रहे हैं। शासन की ओर से कार्यरत शिक्षकों का पूरा ब्योरा इस समय मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिससे कई शिक्षकों से जुड़े कई फर्जी मामले पकड़ में आ रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल के जरिये पिछले माह प्रदेश के 77 संदिग्ध शिक्षकों की सूची तैयार की गई है, इसमें देवरिया जिले के 27 संदिग्ध शिक्षकों के नाम शामिल हैं। अब शासन ने इन शिक्षकों के बारे में बीएसए से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी संदर्भ में एसटीएफ टीम शिक्षकों की जांच से समन्वय स्थापित करने बीएसए कार्यालय पहुंची थी। टीम से बीएसए से मिल इन नए संदिग्ध शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं पहले से सौंपी गई संदिग्ध शिक्षकों के बारे में की गई कार्रवाई में प्रगति की रिपोर्ट भी हासिल की। एजेंसी की ओर से सौंपी गई सूची वाले शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि तीन दिन पूर्व आई एसटीएफ ने संदिग्ध शिक्षकों की सूची दी है। इनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा। संबंधित शिक्षकों के अभिलेख मंगाने के लिए बीईओ को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें