फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 रोजगार मेलों में 2694 को मिला रोजगार

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। युवाओं को रोजगार दिलाने में रोजगार मेला प्रभावी साबित हो रहा है। रोजगार मेले के जरिए कई युवा अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में सेवायोजन विभाग की ओर से 24 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 5,266 युवाओं ने प्रतिभाग किया और 2,694 चयनित हुए।
विज्ञापन

कहा कि सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगार एवं रोजगार प्रदाताओं को रोजगार मेले के माध्यम से एक ही प्लेटफॉर्म पर बुलाया जाता है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल www. sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस पोर्टल पर रिक्तियां अपलोड की जाती हैं। जिन अभ्यर्थियों की प्रोफाइल नौकरी की मांग के अनुरूप होती है उन्हें सिस्टम जनरेटेड ई-मेल चला जाता है। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर व्यापक पैमाने पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
एनएसडीसी के सहयोग से विदेश में रोजगार पाएंगे युवा
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के स्किल्ड युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉपोरेशन (एनएसडीसी) से भी बात की गई है। युवाओं को कौशल विकास के साथ विदेशी भाषा एवं संबंधित देश की संस्कृति एवं कानून का भी प्रारंभिक ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें