फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 260 यात्रियों की टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर 260 यात्रियों की टीम ने की जांच
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच बढ़ा दी गई है। शनिवार की शाम देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली दादर एक्सप्रेस के करीब 260 यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक रुद्रपुर सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें एलटी राकेश कुुमार मल्ल, राकेश यादव, एलए तनवीर अहमद, ओमप्रकाश मणि, प्रिंस कुमार सिंह, वैद्यनाथ सिंह, आलोक कुमार सिंह, पंकज पांडेय आदि शामिल रहे। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी तैनात थे। स्टेशन पर बैरिकेडिंग कर यात्रियों को मेन गेट से ही निकलना था, जहां जांच के लिए दो काउंटर बनाए थे। इसी बीच मुंबई से आने वाली दादर व अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस कुछ समय के अंतराल पर पहुंची। ट्रेन से उतरे 260 यात्रियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें